गढ़वा | गढ़वा में झारखंड छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष निशांत चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार की ओर से लाए गए प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने इसे समानता के नाम पर राज्यों के अधिकारों में कटौती और उच्च शिक्षा के संघीय ढांचे को कमजोर करने की कोशिश बताया। निशांत ने कहा कि इक्विटी एक संवेदनशील और आवश्यक विषय है, लेकिन उसके नाम पर विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता खत्म करना और सभी संस्थानों को यूजीसी के कठोर नियंत्रण में देना लोकतांत्रिक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय जरूरतों, भाषाई विविधता और सामाजिक संरचना की अनदेखी कर बनाया गया यह केंद्रीय ढांचा शैक्षणिक संस्थानों में अस्थिरता पैदा करेगा।


