प्रयागराज में तेंदुए ने दहशत फैला दी है। शुक्रवार दोपहर से रात तक तेंदुए ने 5 लोगों को घायल कर दिया। शुक्रवार दोपहर से शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन आज दूसरे दिन भी जारी है। यूपी-MP के बॉर्डर पर दो प्रदेशों की वन विभाग की टीम और पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है। ड्रोन में तेंदुआ सरसों के खेत में आराम करता दिखा। वन विभाग की टीम ने पकड़ने के लिए जाल बिछाया तो तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। पहले 3 तस्वीरें देखिए एक-एक कर 5 लोगों को तेंदुए ने घायल किया
प्रयागराज शहर से करीब 50 किमी दूर शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में तेंदुए ने हमला किया है। नेवरिया के पूरे भट्टू (खातिलवार) के नाले में शुक्रवार दोपहर मछली मार रहे सूरज (12) निवासी खातिलवार, रीवा पर तेंदुए ने हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे MP के त्यौंथर में हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इसके बाद गांव के लोग लाठी-डंडा लेकर तेंदुए की तलाश में निकले। तभी तेंदुए ने तीन अन्य लोग भैरव (45) और बाबूलाल (60) निवासी खातिलवार रीवा और बृजलाल (50) निवासी पूरे भट्टू शंकरगढ़ यूपी को घायल कर दिया। बृजलाल को CHC शंकरगढ़ लाया गया। ग्राम प्रधान नेवरिया अरविंद सिंह ने वन विभाग और शंकरगढ़ पुलिस को सूचना दी। वन विभाग की टीम तेंदुए की खोजबीन के लिए निकली। ड्रोन उड़ाया तो सरसों के खेत में तेंदुआ आराम करता दिखा। वन विभाग की टीम ने जाल बिछाया तो तेंदुए ने वन कर्मी सतीश कुमार वर्मा पर हमला कर घायल कर दिया। उन्हें इलाज के लिए CHC शंकरगढ़ लाया गया। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा मंगाया
रेंजर शंकरगढ़ अजय कुमार ने बताया- उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की वन विभाग की संयुक्त टीम रेस्क्यू कर रही है। शंकरगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया- घायल लोग खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज कराया गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार कांबिंग चल रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया
रेंजर शंकरगढ़ अजय कुमार ने बताया- तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया गया। जंगल में पिंजड़े में बकरी बांधी गई है। वहीं, वन कर्मी और पुलिस टीम लाठी-डंडे और हेलमेट लगाकर 24 घंटे से ज्यादा वक्त हो गया, कॉम्बिंग कर रही है। गांव के लोगों से टीम ने अनाउंस कर अपील की है कि बिना काम के खेत और जंगलों की तरफ जाने से बचें। गांव वालों से अपील… ऐसा न करें ये करने की सलाह ————————– ये खबर भी पढ़िए- कानपुर में शुद्ध प्लस के मालिक को धमकी: कॉलर बोला- व्यापार ठीक से करना है तो रुपए दे दो, नहीं तो जान से मार दूंगा कानपुर के उद्योगपति शुद्ध प्लस के मालिक दीपक खेमका को जान से मारने की धमकी मिली है। कॉलर ने कहा है कि अगर व्यापार करना चाहते हो तो रुपए दे दो। अगर रुपए नहीं दिए तो जान से मार दिए जाओगे। शुक्रवार को धमकी मिलने के बाद उद्योगपति ने कोहना थाने में तहरीर देकर FIR दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक धमकी देने वाले के बारे में जानकारी लगभग मिल गई है। कुछ तथ्यों का सत्यापन करने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…


