संभल जामा मस्जिद के पास रातभर पुलिस चौकी का निर्माण:ओवैसी बोले-सरकार के पास पुलिस चौकी खुलवाने के पैसे, स्कूल-अस्पताल के नहीं

संभल में जामा मस्जिद के पास शनिवार रात भर पुलिस चौकी बनाने का काम हुआ। इस दौरान आरएएफ, पीएसी और पुलिस तैनात रही। शाम को आसपास की हिंदू महिलाएं भी पुलिस चौकी के पास पहुंचीं। पुलिस चौकी की नींव में दीप जलाए और गीत गाए। कहा-पुलिस चौकी बनने की खुशी है। इससे सुरक्षा होगी और इलाके का माहौल भी सुधरेगा। संभल मे जामा मस्जिद के पास पुलिस चौकी बनाने के लिए शुक्रवार को जमीन की नपाई कराई गई। शनिवार को भूमि पूजन के बाद काम शुरू हो गया। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में दीवारे पूरी हो जाएगी। सिर्फ छत का काम बचेगा। इधर, जामा मस्जिद के पास पुलिस चौकी बनाने पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी सरकार पर सवाल उठाए। ओवैसी ने लिखा- संभल की जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी बनाई जा रही है। मुल्क के किसी भी कोने में चले जाइए, वहां की सरकार न तो स्कूल खुलवाती है, न अस्पताल। अगर कुछ बनाया जाता है, तो वो है पुलिस चौकी और शराब खाने। मुसलमानों के इलाकों में सबसे कम सरकारी सुविधाएं दी जाती हैं। संभल के चंदौसी में आर्कियोलॉजिक सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के सर्वे के दौरान मिली बावड़ी की खुदाई 9वें दिन रविवार को भी जारी है। शनिवार को एक बार फिर ASI की 3 सदस्यीय टीम बावड़ी का सर्वे करने पहुंची। अब तक खुदाई में 16 सीढ़ियां निकलकर सामने आई हैं। सीमेंट के खंभे भी मिले हैं। संभल में पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ, इसका अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… संभल शाही जामा मस्जिद के सामने नई पुलिस चौकी के निर्माण का काम शुरू हो चुका है। शनिवार को रात भर मजदूर और राजमिस्त्री निर्माण कार्य में जुटे दिखे। पुलिस सूत्रों की मानें तो रविवार को ही पुलिस चौकी के लिए चारों छोर की दीवारें बनाकर तैयार कर ली जाएंगी बता दें कि संभल के सदर कोतवाली क्षेत्र में जामा मस्जिद के समीप नई पुलिस चौकी का निर्माण शुरू कराया गया है। इसे संभल के पौराणिक नाम ‘सत्यव्रत’ पुलिस चौकी के नाम पर जाना जाएगा। शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ भूमिपूजन किया गया। आचार्य पं. शोभित शास्त्री ने वास्तु देवता के पूजन के बाद सुबह 10 बजे एएसपी (उत्तरी) श्रीश्चंद्र और इंस्पेक्टर अनुज तोमर ने नींव की पहली ईंट रखी। इसके बाद राजमिस्त्रियों ने चौकी के नींव भराई का कार्य शुरू किया। पहले देखें तस्वीरें… सुरक्षा के लिए पीएसी, आरएएफ, आरआरएफ तैनात मस्जिद के समीप बन रही पुलिस चौकी की सुरक्षा भी पुलिस के लिए चुनौती है। इसे देखते हुए निर्माण स्थल पर आरएएफ, पीएसी, आरआरएफ और स्थानीय पुलिस बल को तैनात किया गया था। एएसपी श्रीश्चंद्र ने कहा कि क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए चौकी का निर्माण प्रशासनिक आवश्यकता है। पुलिस बल की उपस्थिति और कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए चौकी का निर्माण जरूरी था। हिन्दू महिलाओं ने जाए दीये, बोली- माहौल सुधरेगा जामा मस्जिद के समीप नई पुलिस चौकी के निर्माण से क्षेत्र के हिन्दू समाज के लोगों ने काफी खुशी है। शनिवार शाम हिन्दू महिलाओं ने पुलिस चौकी के पूजन के लिए दीये जलाए। ईंटों पर आटे से नक्षत्र बनाए। महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि उन्हें पुलिस चौकी के निर्माण की खुशी है। इससे सुरक्षा का आभास हो रहा है। साथ ही इससे अब क्षेत्र का माहौल भी सुधरेगा। क्या बोलीं महिलाएं… कुसुम ने बताया, ”हमने आटे का चौक बनाया है, इसको अच्छा मानते हैं और यह शुभ होता है। इसीलिए हमने आज यहां दीपक जलाए हैं घर के पास पुलिस चौकी बन रही है हमें बहुत अच्छा लग रहा है बहुत खुशी हो रही है।” प्रेमवती ने बताया, ”नई पुलिस चौकी बनने पर हमने आज यहां दिये जलाए हैं। यह बहुत अच्छा हुआ है अब यहां पुलिस चौकी बन रही है बहुत अच्छा रहेगा और हमारी सुरक्षा रहेगी। बचपन में हम सब जगह घूम करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं था लेकिन पुलिस चौकी बन रही तो सबकी सुरक्षा होगी।” सोनिया ने बताया, ”हमें बहुत खुशी है, इसलिए हमने आज यहां दीपक जलाए हैं। खुशी यह है कि यहां चौकी बन रही है हम इस चीज से बहुत खुश हैं आज शनिवार का दिन है हम शनि मंदिर जाने से पहले यहां दीपक जलाने आए हैं। यहां पुलिस चौकी बनने से हमें बहुत अच्छा लग रहा है और बहुत खुशी है।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *