प्रयागराज में बाइक ने मारी युवक को टक्कर:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, दुकान से सड़क पार कर जा रहा था

प्रयागराज के सराय ममरेज थाना क्षेत्र के खिजिर पुर चौराहे पर बाइक की टक्कर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घायल के पिता ने बाइक चालक के खिलाफ स्थानी थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। खिदिरपुर थाना सराय ममरेज निवासी शमशेर बहादुर उम्र 36 वर्ष जिसने खिजीरपुर चौराहे पर ही बाइक का दुकान खोल रखी है। वह सुबह लगभग 8 बजे के करीब दुकान से सड़क पार कर रहा था वहीं मियां का पूरा की तरफ तेज रफ्तार जा रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिले में एक निजी अस्पताल में बाइक मिस्त्री का इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं घायल के पिता ने स्थानीय थाने में बाइक चालक के खिलाफ लिखित तहरीर दी है पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *