प्रयागराज में संगम पर स्नान कर हवन में दी आहुतियां

पचलंगी | उत्तर प्रदेश प्रयागराज में माघ मेला 2026 के अवसर पर मकर संक्रांति स्नान के अवसर पर झड़ाया बालाजी धाम के संत सीताराम दास के सानिध्य में इलाके के श्रद्धालुओं ने जनकल्याण व शांति के लिए संगम में डुबकी लगाकर हवन में आहुतियां दी। समाजसेवी मदनलाल भावरिया ने बताया कि संत डॉ. हरिराम आचार्य के सानिध्य में हवन में आहुतियां दी गईं। इस दौरान हुई धर्म सभा में सीताराम दास ने झड़ाया बालाजी धाम में जून माह में होने वाले 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर चर्चा की और संतों को यज्ञ का निमंत्रण दिया गया। इस दौरान विकास जांगिड़, मनोज सैनी, दीपक, विक्रम आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *