प्रयागराज में BJP नेता को थाने में बेरहमी से पीटा:कपड़े उतारकर घाव के निशान दिखाए; अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष हैं

प्रयागराज में भाजपा नेता मनोज पासी को झूंसी पुलिस ने थाने में बुलाकर बेरहमी से पीटा। मनोज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष हैं। मनोज की पत्नी सन्नो ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का केस दर्ज कराने के लिए पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र दिया। मनोज पासी का कहना है कि पिटाई के समय थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे। पिटाई के बाद भाजपा नेता मनोज पासी ने थाने के बाहर खड़े होकर वीडियो बनाया और घाव के निशान दिखाए। पहले 2 तस्वीरें… मनोज पासी का कहना है कि उनके छोटे भाई रोशन लाल गंगादीप कॉलोनी में रजिस्ट्री कराई गई जमीन पर रविवार (12 जनवरी) को बाउंड्री बनवा रहे थे। उस जमीन पर अपना दावा ठोकते हुए रहिमापुर निवासी रामा ने पुलिस को शिकायत देकर काम रुकवा दिया। इसके बाद मैं थाने गया था। मैंने इनसे कहा कि काम क्यों रोका, तो मेरे साथ अभद्रता और गाली-गलौज की थी। इसके बाद आज (बुधवार को) इनसे यही बात पूछने आया था कि कब से काम शुरू कराऊं? इसके बाद थाने में मेरी जमकर पिटाई की गई। उस समय उपेंद्र प्रताप सिंह सहित कई पुलिस वाले भी मौजूद थे। उनके सामने मुझे मारा गया। पैर पर भी मारा गया, कमर में भी मारा है। मुझे जूतों से भी मारा गया है। मनोज पासी ने बताया- मुझको लात-घूसों से जमकर मारा गया है। मेरे बाल भी उखाड़ लिए गए। बेहोशी की हालत में मुझे अस्पताल ले गए। वहां हमें होश आया। इस घटना को लेकर भाजपा महामंत्री रमेश पासी और अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राजेश सोनकर थाना झूंसी पहुंचे। दोनों नेताओं ने थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह और सिपाहियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें सस्पेंड करने की मांग की। इसके अलावा झूंसी थाने में भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने थाने के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। डीसीपी सिटी अभिषेक भारती भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। 26 दिसंबर को भी BJP नेता को पीटा गया था प्रयागराज में 26 दिसंबर को भाजपा प्रीतमनगर के मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा को उसके ही घर के सामने लाठी-डंडों से पीटा गया। आरोप था कि ऐसा धूमनगंज थाने के दरोगा सोमेश मणि त्रिपाठी ने अपने दो सिपाहियों के साथ किया। इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमनगंज थाने का घेराव कर हंगामा किया गया था। इसके बाद पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए थे। काफी जद्दोजहद के बाद सिपाही योगेंद्र मिश्र और 2 दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया था। बाकी आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ जांच बैठा दी गई थी। ——————————– यह खबर भी पढ़ें अखिलेश से बगावत करने वाले को चंद्रशेखर ने दिया टिकट​​​​​​, मिल्कीपुर में तीनों कैंडिडेट पासी, जातीय समीकरणों में सपा का गणित बिगाड़ेंगे अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में चंद्रशेखर ने भी अपना प्रत्याशी उतार दिया। उन्होंने संतोष कुमार उर्फ सूरज चौधरी को टिकट दिया है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संतोष कुमार का मुकाबला सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद और भाजपा के चंद्रभानु पासवान से होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *