प्रयागराज DM से केशव बोले-सतुआ बाबा की रोटी मत सेंको:जाम लग रहा, इसे देखो, 6 दिन पहले चूल्हे पर रोटी बनाई थी

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने प्रयागराज डीएम की चुटकी ली। कहा- ये जो जाम लग रहा है, इसे देखो। सतुआ बाबा की रोटी के चक्कर में न पड़ो। यह सुनकर DM मनीष वर्मा और अफसर हंसने लगे। दरअसल, डिप्टी सीएम सोमवार को माघ मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। संगम नोज पर उन्होंने व्यवस्थाओं की जानकारी DM और मेला अधिकारी से ली। कार में चढ़ते वक्त उन्होंने अफसरों को बुलाया। डिप्टी सीएम ने एक पैर कार में, दूसरा पावदान पर रखा और गेट पकड़कर खड़े हो गए। अफसर उनके सामने खड़े थे। इसी दौरान उन्होंने नसीहत दी- कोई भी साधु-संत जमीन मांगे, तो उसे दिया जाए। दरअसल, DM ने 6 दिन पहले सतुआ बाबा के आश्रम में चूल्हे पर रोटी सेंकी थी। इसका वीडियो खूब चर्चा में रहा। महाकुंभ के समय से सतुआ बाबा सीएम योगी के करीबी माने जाने लगे हैं। कोट पहने DM ने चूल्हे पर रोटी सेंकी थी वीडियो सामने आने के बाद जमीन आवंटन को लेकर प्रदर्शन कर रहे साधु-संतों ने डीएम पर तंज कसा। कहा- एक तरफ बड़ी संख्या में संत जमीन और सुविधाओं के लिए अफसरों के चक्कर काट रहे, दूसरी तरफ DM सतुआ बाबा के शिविर में रोटी सेंक रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि जैसे यह मेला सतुआ बाबा ही चला रहे।
3 पॉइंट में पढ़िए केशव का प्रयागराज दौरा
खबर में आगे बढ़ने से पहले इस पोल पर अपनी राय दीजिए… कौन हैं सतुआ बाबा —————————————– ये खबर भी पढ़ें- ‘रेस्टोरेंट में 6 मुस्लिम लड़के, 5 हिंदू लड़कियां थीं ‘:बरेली में मुस्लिम छात्रों को पीटने वाला बोला- मैंने कुछ गलत नहीं किया बरेली में मुस्लिम छात्रों को पीटने वाला बजरंग दल का पूर्व नेता ऋषभ ठाकुर वीडियो जारी कर सफाई दी है। उसने कहा- मैंने कुछ भी गलत नहीं किया, योगीजी को एक्शन लेना चाहिए। इसके अलावा, उसकी REEL भी सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *