प्रयाग से लौट रही ट्रेनी डॉक्टर की मौत:ड्राइवर को नींद की झपकी आने से ट्रक में घुसी कार, परिवार के सदस्य 4 गंभीर घायल

छतरपुर में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में ट्रेनी डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि उनके परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सागर-कानपुर-महोबा रोड पर महतो पेट्रोल पंप के पास हुआ। प्रयागराज से लौट रही कार के ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी को काटकर घायलों को बाहर निकालना पड़ा। जिला अस्पताल में पदस्थ ट्रेनी डॉक्टर सान्या (25), जो संदीप टिकरया की पुत्री थीं, की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए अन्य लोगों में 13 वर्षीय आलोक (राहुल का पुत्र), 35 वर्षीय नेहा (राहुल की पत्नी), 20 वर्षीय सास्वत (संदीप का पुत्र) और 37 वर्षीय राहुल (कल्याण का पुत्र) शामिल हैं। सभी टिकरया मुहल्ला गल्ला मंडी के निवासी हैं। डॉक्टर तौफीक राजा ने सभी घायलों को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर के अनुसार मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *