प्रयोगशाला सहायक संगठन के प्रदेशाध्यक्ष बने सुनील

अलवर| राज्य के चिकित्सा विभाग से जुड़े समस्त प्रयोगशाला सहायकों की बैठक सोमवार को गवर्नमेंट प्रेस कार्यालय जयपुर में हुई। बैठक में प्रदेशभर से आए प्रयोगशाला सहायकों ने सर्वसम्मति से सुनील कुमार तिवारी को राज्य के प्रयोगशाला सहायक संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोविंद नारायण सोनी ने तिवारी को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर संगठन की आगामी रणनीति, कर्मचारियों की लंबित मांगों, पदोन्नति, वेतन विसंगतियों और कार्य परिस्थितियों से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जीतूराम खाती, विकास बेनीवाल, मजीद खान (चूरू), असगर अली (डीडवाना), दीनदयाल स्वामी (टोंक), लोकेश शर्मा (भीलवाड़ा), अभय सिंह राठौड़ (चित्तौड़गढ़), रेवंत सिंह (बाड़मेर), सुशील कुमार (धौलपुर) सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में प्रयोगशाला सहायक मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *