झुंडपुरा । कस्बे के वार्ड 4 करजोनी में चंबल नदी के मचैला घाट पर माघ मेला मंगलवार को लगाया जाएगा। मेले में बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। प्रति माह शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि पर हजारों श्रृद्धालु मासिक जात पर करजोनी पहुंचकर अपनी अर्जी बाबू महाराज के दरबार में लगाते हैं। यहां चंबल नदी में स्नान कर बाबू महाराज का जलाभिषेक कर अरज लगाते हैं। इस बार शुक्ल पक्ष दौज मासिक जात बड़ा माह होने से श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ हो सकती है। रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बृह्ममहूर्त में उठकर सुबह से ही मौनी अमावस्या के चलते पर्व लेना शुरू कर दिया।


