प्रयोगों से विद्यार्थियों ने विज्ञान को समझा

मनेंद्रगढ़ | दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान से संबंधित विभिन्न रोचक प्रयोगों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 3 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान को समझने का प्रयास किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विज्ञान के महत्व से अवगत कराया गया तथा महान वैज्ञानिक सीवी रमन के योगदान के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है, जो भारतीय विज्ञान के लिए गर्व का दिन है। इस अवसर पर घुलनशील एवं अघुलनशील पदार्थों पर विशेष प्रयोगात्मक गतिविधि कराई गई। विद्यार्थियों ने पानी में नमक, चीनी और मिट्टी डालकर अवलोकन किया कि कौन-सी वस्तुएं पानी में घुलती हैं और कौन-सी नहीं। प्रयोग के माध्यम से बच्चों ने सरल और रोचक तरीके से वैज्ञानिक सिद्धांतों को समझा। विद्यालय की निदेशिका पूनम सिंह ने इस प्रकार की गतिविधियों को बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और रचनात्मकता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। शिक्षिका रोशन खान ने विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विज्ञान हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग है और यह हमें तर्कसंगत एवं वैज्ञानिक सोच विकसित करने में सहायता करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *