कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस दिवस मनाया

रामचंद्रपुर | रामचंद्रपुर स्थित शासकीय महाविद्यालय रामचंद्रपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. भूपेंद्र साहू, सहायक प्राध्यापक प्राणीशास्त्र ने सी. वी. रमन के वैज्ञानिक आविष्कार, शोध कार्य और नोबेल पुरस्कार प्राप्ति तक की प्रेरक यात्रा पर प्रकाश डाला। बीएससी अंतिम वर्ष की छात्राएं कुमारी नेहा कश्यप एवं अंजली चरगट ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम अधिकारी गुलशन केरकेट्टा ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के साथ मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस का उल्लेख करते हुए उनके हॉकी कौशल और ओलंपिक उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्राध्यापकगण व स्टॉफ उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *