अंबिकापुर | बीटीआई मैदान में आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय प्रतियोगिता का समापन शनिवार को समारोहपूर्वक हुआ। प्रतियोगिता में उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान, बिलासपुर के तहत आने वाले डाइट अंबिकापुर, बीटीआई बिलासपुर, डाइट धरमजयगढ़, जांजगीर, जशपुर, कोरबा, कोरिया और पेंड्रा के छात्राध्यापकों और उनके कोचों ने भाग लिया। शानदार प्रदर्शन के बाद डाइट पेंड्रा की टीम ओवर ऑल चैम्पियन बनी, जबकि डाइट अंबिकापुर द्वितीय स्थान पर रही। समापन समारोह में जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष निरुपा सिंह मुख्य अतिथि थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान की प्राचार्य मीता मुखर्जी ने की। डाइट कोरबा के प्राचार्य रामहरि सर्राफ, डाइट अंबिकापुर के पूर्व प्राचार्य एपी. एक्का, शशि सिंह, सहायक प्राध्यापक मीना शुक्ला और डॉ. लक्ष्मण सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संस्था के प्राचार्य के.सी. गुप्ता ने सहयोगी व्यायाम निर्देशकों का भी सम्मान किया। मार्च पास्ट का नेतृत्व शासकीय उमा. विद्यालय खैरबार के व्यायाम निदेशक शौभिकदास गुप्ता ने किया। आभार प्रदर्शन व्याख्याता ओंकार नाथ तिवारी ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. पुष्पा सिंह और लक्ष्मी सिंह ने किया।


