बालोद| शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौंडीलोहारा में विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जून तय की गई है। एनसीव्हीटी और एससीव्हीटी के तहत कोपा, स्टेनो (हिंदी), वेल्डर, मैकेनिक डीजल, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर और ड्रायवर कम मेकेनिक ट्रेड में प्रवेश के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।


