प्रशासन की ओर से 16 प्रेरक व्यक्तियों को सम्मानित किया

लुधियाना| विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला प्रशासन ने उम्मीद परियोजना के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित कर डाउन सिंड्रोम से जूझ रहे 16 असाधारण व्यक्तियों को सम्मानित किया। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इन लोगों ने कठिनाइयों को हराकर खेल, कला, उद्यमिता, शिक्षा और सामुदायिक सेवा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों की बेहतरी के लिए लगातार प्रयासरत है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान डीडीएफ अंबर बंदोपाध्याय ने रेड क्रॉस सोसाइटी के तहत जिला प्रशासन की पहल प्रोजेक्ट उम्मीद की जानकारी दी, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों के कल्याण और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में नीलम सोढ़ी (आशीर्वाद), सनम मेहरा, किट्टी बक्शी, एचएम सिंह, निरंजन (निर्दोष), अशोक (दर्पण ऑटिज्म सेंटर), समीरा बेक्टर (एक प्रयास), मनीत दीवान (सिटीनीड्स), रेड क्रॉस सचिव नवनीत जोशी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डीसी जैन ने कहा कि ये 16 प्रेरणादायी व्यक्ति समाज के लिए मिसाल हैं और सफलता सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। कार्यक्रम में मौजूद दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने व उनकी आजीविका सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *