सीसीईटी की छात्रा ने एकल नृत्य स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता

भास्कर न्यूज | लुधियाना पंजाब तकनीकी संस्थान खेल की कार्यकारी संस्था द्वारा लुधियाना के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में 3 दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया। 20 प्रमुख तकनीकी संस्थानों ने रंगोली, शबद गायन, कोरियोग्राफी, एकल नृत्य (लड़के और लड़कियां), लोकगीत (लड़के और लड़कियां), गिद्दा और भांगड़ा जैसी सांस्कृतिक गतिविधियों की विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया। सीसीईटी की छात्रा ने एकल नृत्य स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर संस्थान को गौरवान्वित किया। योगिता और अनुज शर्मा ने एकल नृत्य और लोकगीत में स्वर्ण पदक और कांस्य पदक जीता। संस्था की भांगड़ा टीम ने कांस्य पदक जीता। अनुज शर्मा, गगनदीप, करनदीप, करणवीर, प्रभजोत, लक्षवीर, रोहित, निपुण और गौतम ने भांगड़ा स्पर्धा में भाग लिया। सीसीईटी के प्रिंसिपल एम.एल राणा ने लुधियाना में आयोजित युवा महोत्सव में विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। संस्था की छात्र परिषद ने भी विजेताओं को स्नेह के प्रतीक के रूप में सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *