यूनिवर्सिटी टॉपर्स 97 स्टूडेंट्स को किया सम्मानित

भास्कर न्यूज | लुधियाना सिविल लाइंस के खालसा कॉलेज फॉर वुमन (केसीडब्ल्यू) में 62वां प्राइस डिस्ट्रिब्यूशन समारोह आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा टैक्स ट्रिब्यूनल, चंडीगढ़ के चेयरमैन जस्टिस हरनरेश सिंह गिल (रिटायर्ड) मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में 97 स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी टॉपर्स के रूप में सम्मानित किया गया। इनमें 11 ने फर्स्ट, 12 ने सेकंड और 11 ने थर्ड पोजिशन हासिल की। स्टूडेंट रूपाली शर्मा ने एआईयू अंतर-विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में मिमिक्री में गोल्ड मेडल जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज की फिजिकल एजुकेशन टीम ने 43 गोल्ड, 38 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। पीयू जोनल यूथ फेस्टिवल में कॉलेज को फर्स्ट रनर-अप ट्रॉफी मिली। समारोह में 63 स्टूडेंट्स को कॉलेज कलर से नवाजा गया। इनमें 28 को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों, 3 को एनसीसी और 32 को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। 80 स्टूडेंट्स को मेरिट सर्टिफिकेट मिले, जबकि 14 स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में 100% अंक लाने पर विशेष सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में बेस्ट पुस्तकालय उपयोगकर्ता का पुरस्कार टीचर कमलदीप कौर और पीजीडीसीए स्टूडेंट नीति सोनकर को दिया गया। बीए तृतीय वर्ष की स्टूडेंट दमनप्रीत को बेस्ट स्टूडेंट काउंसिल मेंबर चुना गया। फाइन आर्ट्स विभाग को सर्वाधिक यूनिवर्सिटी टॉपर्स देने के लिए सम्मानित किया गया। योग सेवा परिवार सोसायटी ने शीर्ष दस यूनिवर्सिटी टॉपर्स को 2100-2100 रुपए का नकद पुरस्कार दिया। कॉलेज प्रबंध समिति के सदस्य एस. गुरसिमरन सिंह ग्रेवाल, कोषाध्यक्ष खालसा दीवान, प्रबंधक कुशाल ढिल्लों, निदेशक डॉ. मुक्ति गिल और प्रिंसिपल डॉ. कमलजीत ग्रेवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में वार्षिक रिपोर्ट मल्टीमीडिया प्रेजेंटेशन के जरिए प्रस्तुत की गई, जिसमें शैक्षणिक वर्ष 2023-24 की उपलब्धियां दिखाई गईं। मुख्य अतिथि ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की और कॉलेज प्रशासन को बधाई दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *