लोहरदगा|माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर शनिवार को बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा महिलाओं के लिए चौदह दिवसीय निःशुल्क मुलायम खिलौना निर्माण एवं विपणन प्रशिक्षण का शुभारंभ सीएलएफ भंडरा में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बैंक ऑफ इंडिया भंडरा शाखा के वरीय शाखा प्रबंधक संजीव कुमार, जेएसएलपीएस जिला प्रबंधक विपिन चंद्र व आरसेटी निदेशक सुरेश भगत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। वरीय शाखा प्रबंधक ने कहा कि वर्तमान समय में मुलायम खिलौनों का व्यवसाय आय का एक सशक्त और स्थायी स्रोत बन चुका है।


