लोहरदगा|लोहरदगा जिला की स्थापना के बाद भारतीय जनता पार्टी संगठन के प्रथम जिला अध्यक्ष ठाकुर बालमुकुंद नाथ शाहदेव के निधन पर बक्सीडिपा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को जिला अध्यक्ष मनीर उरांव के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप में पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति ओम प्रकाश सिंह, माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष ब्रजबिहारी प्रसाद, राकेश प्रसाद, उमेश कास्यकार उपस्थित रहे। वहीं ठाकुर बालमुकुंद नाथ शाहदेव के अध्यक्ष कार्यकाल में तत्कालीन जिला महामंत्री ब्रज बिहारी प्रसाद ने कहा कि ठाकुर साहब भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक मजबूत शक्ति के रूप में थे। उस समय भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा को लेकर जिस प्रकार ने उन्होंने हर प्रकार के प्रत्याग करते हुए एक कार्यकर्ता और गांव को जोड़ने का कार्य किया जिससे बहुत सारी प्रेरणाएं मिलती है। पूर्व विधान पार्षद ने कहा कि बालमुकुंद शाहदेव कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। वे आम लोगों के नेता थे। मौके पर मदन मोहन पाठक, नवीन कुमार टिंकू, अनिल उरांव, अजय कुमार पंकज, पशुपति नाथ पारस, अजातशत्रु, मिथुन तमेड़ा, जगनंदन पौराणिक, सुरेश बैठा, कलावती देवी, कृष्णा मोदी, पवन तिग्गा, बाल्मीकि कुमार, अमरेश भारती, अशोक चन्द्र घोष, विश्वजीत भारती, लाल निरंजन शाहदेव, ओम गुप्ता, नवीन कुमार साहू, नवल कुमार साहू, बबलू जयसवाल, सरजू कुमार साहू, शंकर प्रजापति, रौशन साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


