पाली | बांगड़ कॉलेज में वंदेमातरम् के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पोस्टर, भाषण, निबंध, रंगोली और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 150 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिताओं की समन्वयक डॉ. दीप्ति चतुर्वेदी ने बताया कि वन्देमातरम् 150 साल कार्यक्रम के सेल्फी पॉइंट पर कॉलेज के आचार्य व विद्यार्थियों ने सेल्फी खिंचवाई। प्रश्नोतरी में राजू सीरवी ने प्रथम, विमला प्रजापत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में पायल व राहुल ने प्रथम, विमला राजपुरोहित और नीतू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध में नीतू वैष्णव ने प्रथम, रोशनी सिंघानिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में लक्ष्मी राजपुरोहित ने प्रथम कशिश गहलोत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।


