भीलवाड़ा | राज्य सरकार की बालिका प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलमंडी में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा में अध्ययनरत 177 छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुनीता जीनगर ने की। विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति (एसएमसी) की अध्यक्षा दीपा कंवर, एसडीएमसी सदस्य नैना स्वर्णकार, रेखा सोनी, अर्पिता दाधीच एवं विनोद खटीक उपस्थित रहे। महिला अधिकारिता विभाग से गंगा दाधीच की भी उपस्थिति रही। प्रधानाचार्य सुनीता जीनगर ने विचार रखे। संचालन साइकिल वितरण प्रभारी निर्मल कुमार छीपा एवं अनुज नुवाल के सहयोग से हुआ।


