लुधियाना| शहर के प्रसिद्ध रागी भाई गुरुचरण सिंह रसिया का मंगलवार को देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कारबुधवार 11:30 बजे श्मशान घाट मॉडल टाउन एक्सटेंशन में किया गया। इसमेंशहर के सभी रागी जत्थे और सामाजिक लोग शामिल हुए। उनके बेटों जगजीत सिंह रसिया, वाहेगुरुपाल सिंह रसिया और मनप्रीत सिंह (अमेरिका) ने उनके पार्थिव शरीर को अग्नि भेंट की। उनके बेटे जगजीत सिंह रसिया ने बताया कि पिछले दिनों से काफी बीमार चल रहे थे, जिनका इलाज फिरोजपुर रोड किडनी के हॉस्पिटल में चल रहा था। अचानक उनकी तबियत खराब हुई और डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। अंतिम अरदास 10 फरवरी 12 से 3 बजे मॉडल टाउन एक्सटेंशन गुरुद्वारा साहिबमें रखी है। इस अवसर पर संत समाज से संत बाबा सुखदेव सिंह भुच्चो मंडी वाले, नानकसर कलेरा संप्रदाय से बाबा घाला सिंह, बाबा लक्खा सिंह, बाबा गुरजीत सिंह, बाबा तजिंदर सिंह जिंदू, बाबा धन्ना सिंह, बाबा मेहर सिंह, बाबा गेजा सिंह के सेवादार, स्वामी शांतानंद, बाबा ओंकार दास, महंत प्रितपाल सिंह, माता विपनप्रीत कौर, भाई दविंदर सिंह सोढ़ी, भाई जुगिंदर सिंह रियाड, भाई जगजीत सिंह कोमल, मीरी पीरी खालसा जत्था जगाधरी वाले, उस्ताद सुखवंत सिंह, उस्ताद गोबिंदर सिंह, बीबी रविंदर कौर प्रधान गुरुद्वारा सिंह सभा सराभा नगर,बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा सुखविंदर सिंह सरना, गुरुद्वाराबीआरएस नगर ई ब्लॉक प्रधान सत्यपाल सिंह, गुलबहार सिंह गुलु, गुरुद्वाराश्री सुखमणीसाहिब प्रधान अरविंदरसिंह संधू भी शामिल हुए।


