प्राइवेट क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर पर रेप का केस:नेपानगर में नाबालिग की शिकायत पर पॉक्सो, SC-ST एक्ट के तहत FIR

बुरहानपुर के नेपानगर में एक निजी क्लिनिक संचालित करने वाले डॉक्टर इमरान खान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक नाबालिग की शिकायत पर की है। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट और अनुसूचित जाति/जनजाति (SC-ST) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत भी केस दर्ज किया गया है। नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल ने बताया कि डॉक्टर इमरान खान अपना निजी क्लिनिक चलाता है। एक नाबालिग ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। शिकायत के आधार पर आरोपी डॉक्टर इमरान खान को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *