प्राइवेट स्कूल संचालक को टैंपो कुचल गया, मौत:घर लौटते समय पीछे से केंटरा ने बाइक को टक्कर दी, ऊपर से निकल गया

अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम 200 फीट रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार पशुओं से भी केंटरा ने बाइक सवार स्कूल संचालक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
शिवाजी पार्क, अलवर निवासी 43 वर्षीय मुकेश कुमार शर्मा केसरोली मोड़ पर प्राइवेट स्कूल चलाते थे। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच 5 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। 200 फीट रोड पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार केंटरा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुकेश कुमार सड़क पर गिर पड़े और टेंपो के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के छोटे भाई महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मुकेश कुमार विवाहित थे, लेकिन उनकी पत्नी शादी के दूसरे दिन से ही पीहर में रह रही थी। मुकेश कुमार के निधन से पूरी कॉलोनी में शोक छा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *