उतर-पश्चिमी रेलवे ने बाड़मेर से मुनाबाव के स्टेशनों के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन संचालन की अवधि को एक बार फिर बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन 1 जनवरी से 30 जून 2026 तक बाड़मेर-मुनाबाव और मुनाबाव स्टेशनों के बीच 181 फेरे और करेगी। रेलवे ने यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए बाड़मेर से मुनाबाव स्टेशनों के बीच ट्रेन संचालन बढ़ाया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे जोधपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया- रेल प्रशासन की ओर से यात्री सुविधा को देखते हुए ट्रेन 04879 बाड़मेर मुनाबाव रोजना स्पेशल रेल सेवा 1 जनवरी से 30 जून 2026 तक (181 ट्रिप) बाडमेर से प्रतिदिन शाम सवा पांच बजे रवाना होकर रात को साढ़े सात बजे मुनाबाव पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04880, मुनाबाव-बाडमेर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 01.जनवरी से 30 जून 26 तक (181 ट्रिप) मुनाबाव से प्रतिदिन सुबह 05.30 बजे रवाना होकर 07.45 बजे बाडमेर पहुंचेगी। ट्रेन बाड़मेर से मुनाबाव के बीच 6 माह चलेगी बाड़मेर-मुनाबाव स्पेशल रेल सेवा के संचालन समय व ठहराव पूर्ववत रहेंगे। ट्रेन जसाई, भाचभर, गागरिया, गडरारोड, जैसिधर स्टेशन पर रुकेगी। बाड़मेर से मुनाबाव और मुनाबाव से बाड़मेर दो स्पेशल ट्रेन का संचालन 6 माह के लिए किया जा रहा है। यह ट्रेन जसाई, भाचभर, गागरिया, गडरारोड और जैसिधर और मुनाबाव स्टेशन चलेगी। इस रेलसेवा में 08 द्वितीय साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 10 डिब्बे होगे।


