कवर्धा| छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने व्याख्याताओं और मिडिल स्कूल के प्रधान पाठकों को प्राचार्य पद पर पदोन्नति देने का आदेश जारी किया है। यह आदेश 30 अप्रैल को जारी हुआ। इसमें कुल 2813 शिक्षकों को पदोन्नति दी गई है। इनमें ई. और ई-एलबी संवर्ग के 1478 और टी व टी-एलबी संवर्ग के 1335 व्याख्याता और प्रधान पाठक शामिल हैं। यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों को प्राचार्य पद पर पदोन्नति मिली है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने इस पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि यह शिक्षकों के लिए बड़ी उपलब्धि है। एसोसिएशन के पदाधिकारी आसकरण धुर्वे, उग्रसेन चन्द्रवंशी, केशलाल साहू, वकील बेग मिर्जा, गोकुल जायसवाल और बलदाऊ चन्द्राकर ने हर्ष जताया है।


