ड्यूटी के दौरान नशे में मिला आरक्षक, तत्काल निलंबित

भास्कर न्यूज | कवर्धा ड्यूटी के समय शराब के नशे में पाए गए आरक्षक अभिषेक लकड़ा को पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरक्षक का क्रमांक 126 है और वह पुलिस लाइन में पदस्थ था। 30 अप्रैल को शहर भ्रमण के दौरान एक जागरूक नागरिक ने पुलिस अधीक्षक को सूचना दी कि एक आरक्षक नशे की हालत में ड्यूटी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने तत्काल जांच कराई। जांच में पुष्टि हुई कि अभिषेक लकड़ा ड्यूटी के समय शराब के नशे में था। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने निलंबन के साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि ड्यूटी के दौरान नशे में होना पूरी तरह अस्वीकार्य है। सख्त चेतावनी: ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी कि ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता या गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कबीरधाम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई पुलिसकर्मी नशे में ड्यूटी करता दिखे या अनुशासनहीनता करता हो तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाने या वरिष्ठ अधिकारियों को दें। पहचान गोपनीय रखी जाएगी और हर सूचना पर गंभीर कार्रवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *