प्राचीन काली मंदिर से श्रीश्री शतचंडी महायज्ञ को ले निकली कलश यात्रा

सिटी रिपोर्टर | बोकारो दुंदीबाद बाजार स्थित प्राचीन काली मंदिर से सोमवार को श्रीश्री 16वां शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा प्राचीन काली मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए सेक्टर-3 स्थित टू-टैंक गार्डन सरोवर में विधि-विधान से जलभरी कार्यक्रम हुआ। कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे एवं बैंड बाजा के साथ भक्ति संगीत पर सभी श्रद्धालु जल लेकर नगर भ्रमण करते हुए वापस दुंदीबाद बाजार स्थित प्राचीन काली मंदिर पहुंचा। मंदिर पहुंचकर सभी कलश को विधि-विधान से यज्ञशाला में स्थापित किया गया तथा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद हलुवा एवं शरबत वितरण किया गया। बनारस से आए आचार्यों ने पूजा एवं महायज्ञ करवाया। प्रतिदिन आठ फरवरी तक दोपहर में भंडारा का आयोजन होगा। संपूर्ण कार्यक्रम मां नंदनी देवी के नेतृत्व में हो रहा है तथा आयोजन समिति के सभी सदस्यों की भूमिका सराहनीय है। कार्यक्रम सफल बनाने में हरिद्वार तिवारी, बद्रीनाथ तिवारी, अवधेश कुमार यादव, अरुण प्रताप सिंह, धर्मवीर सिंह, प्रह्लाद प्रसाद वर्मा, साधु शरण साव, शक्ति पद गोप, महेश सिंह, गौतम साव, रमन पांडे, व्यास मिश्रा, तेजपाल सिंह, लालू महतो, चंदन यादव, ओमप्रकाश सोनकर, विक्की, सोहन साव, सुजीत सिंह, संतोष कुमार, कांतेश झा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *