रांची | प्राचीन चुटिया नगरी में रविवार को परंपरागत फगुवा काटने की रस्म पूरी की गई। रात 10.25 बजे से पूर्व डोल जतरा मैदान में लकड़ियों से होलिका बनाई गई। ग्राम पाहन स्नान कर नए वस्त्र पहन कर एक लोटा जल व फरसा लेकर डोल जतरा मैदान में फगुआ काटने के लिए आए और एक ही वार में अरंडी की डाल को काटकर बिना पीछे मुड़े घर की ओर प्रस्थान किया। श्रीराम मंदिर के महंत गोकुल दास और नगर के पुरोहित शशिभूषण पांडेय ने पूजा-अर्चना कर होलिका जलाई।


