वीकेंड-त्योहार: मार्च में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

रांची| मार्च में वीकेंड और प्रमुख त्योहारों के कारण इस माह बैंकों में कुल 12 दिन अवकाश रहेगा। यानी करीब आधे महीने बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। एक मार्च को महीने का पहला रविवार था, जिससे छुट्टियों की शुरुआत हो गई। इसके बाद होली और अन्य पर्वों के कारण अलग-अलग तिथियों में बैंक बंद रहेंगे। मार्च में बैंक अवकाश की सूची 1 मार्च-रविवार, 3 मार्च-होलिका दहन, 4 मार्च-होली, 8 मार्च-रविवार, 14 मार्च-दूसरा शनिवार, 15 मार्च-रविवार, 21 मार्च-ईद-उल-फितर, 22 मार्च-रविवार, 26 मार्च-रामनवमी, 28 मार्च-चौथा शनिवार, 29 मार्च-रविवार और 31 मार्च-महावीर जयंती की छुट्‌टी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *