छेहर्टा जीटी रोड स्थित पंचरत्न श्री कृष्णा मंदिर कमेटी की ओर से राम मंदिर में गोल्डन भवन का निर्माण करवाया। मंदिर कमेटी के चेयरमैन पुरुषोत्तम पाल और प्रधान तरसेम लाल रंगीला की अध्यक्षता में करीब 11 लाख की लागत से बनाए राम मंदिर के गोल्डन भवन को देखने कई भक्तजन पहुंचे। मंदिर कमेटी और संगत के सहयोग से बनाए इन भवन का शुभारंभ रविवार को श्री राम शरणम जिला संचालक तिलक राज वालिया ने किया। उन्होंने राम नाम का जाप करके इस मंदिर का रीबन काटा। इस मौके पर प्रधान रंगीला ने कहा कि इस मंदिर में गोल्डन भवन के अलावा सीसी फ्लोरिंग और शीशे का दरवाजा भी लगाया है। इस मौके पर राजकुमार, प्रदीप अग्निहोत्री, राम मूर्ति शर्मा, भूपिंदर पाल, नरेश कुमार, अश्विनी कुमार, बबला, बावा, दीनानाथ, भूषण कुमार, सुशील कुमार शीला समेत कई भक्त मौजूद रहे।


