जालंधर | प्राचीन शिव मंदिर, दोमोरिया पुल में भक्तों की ओर से मां बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य पुरोहित पं. चक्र प्रशाद जोशी व अन्य विद्वानों ने पहले सभी देवी-देवताओं का आह्वान करवाने के पश्चात नवग्रह पूजन करवाया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण से मां बगलामुखी जी का महायज्ञ किया गया। विद्वानों ने कहा कि हर व्यक्ति को मंदिर जाकर प्रभु के चरणों में थोड़ा समय निकालकर जरूर ध्यान मग्न होना चाहिए। यहां प्रधान यादव खोसला, रमेश सहदेव, गुरचरण बजाज, सुनील सहदेव, मानव बजाज, वैभव शर्मा, गोविंद खोसला, अश्विनी तुली, पुनीत शर्मा, मनीष रेहान, चिराग सहदेव, कुनाल शर्मा मौजूद रहे।


