जालंधर| प्राचीन शिव मंदिर, दोमोरिया पुल, पुरानी रेलवे रोड पर भक्तों ने वीरवार को मां बगलामुखी हवन श्रद्धापूर्वक किया। इसमें पं. चक्र प्रशाद जोशी ने विधिवत पूजन करके कार्यक्रम की शुरुआत की। मंदिर परिसर के पार्क में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति भक्तों को प्रेरित किया गया। साथ ही गंगा मैया की विशेष पूजा अर्चना की गई। उल्लेखनीय है कि गंगा दशहरा को गंगावतरण दिवस के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। मुख्य पुरोहित पंडित चक्र प्रशाद जोशी ने हवन के माध्यम से भक्तों को कहा कि शुद्ध सात्विक रूप में मां बगलामुखी संसार का कल्याण करने वाली देवी हैं। बगलामुखी माता की पूजा, शक्ति और विजय के लिए की जाती है। यहां प्रधान यादव खोसला, रमेश सहदेव, गुरचरण बजाज, सुनील सहदेव, मानव बजाज, वैभव शर्मा, गोविंद खोसला, अश्विनी तुली, पुनीत शर्मा, मनीष रेहान, चिराग सहदेव, कुनाल शर्मा, विनय नैय्यर, नरिंदर जैन, संजीव शर्मा, नरेश शर्मा, अनेक कुमार, पूजा खोसला मौजूद रहे।


