भास्कर न्यूज | लुधियाना स्थानीय मिलर गंज शिव शक्ति मार्केट के समीप स्थित प्राचीन शिव शक्ति मंदिर में सोमवार को नव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह व वार्षिक भंडारे के अवसर पर संकीर्तन करवाया। इसमें महिला भजन मंडलियों द्वारा खाटू श्याम जी के भजनों का सुन्दर संग्रह प्रस्तुत किया। सर्वप्रथम मंदिर प्रमुख पंडित दुष्यंत शास्त्री द्वारा पूर्ण विधि विधान के साथ मुख्य यजमान विजय लक्ष्मी व उनके परिवार तथा मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ मंत्र उच्चारण के बीच मंदिर में खाटू श्याम जी, महा काली माता, शनिदेव महाराज की नव मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा करवाई। इस पावन अवसर पर आयी हुई संगत के लिए वार्षिक भंडारा भी लगाया। इस पावन अवसर पर गौरव कुमार, इन्दर भोला, हरविंदर कुमार, जतिन्दर कुमार, रणबीर सिंह, रजनीश कुमार, मोहित मक्कड़, अच्छर कुमार लक्की, शुभम भोला, सतीश भोला व अन्य भक्त जन मौजूद थे।


