मुक्तिधाम में हरे-भरे पेड़ों की कटाई:वन विभाग और जिला पंचायत सीईओ कराएंगे जांच

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत ठुटी के बरांझ गांव स्थित मुक्तिधाम में बड़े और हरे-भरे पेड़ों को काटकर उनकी लकड़ियां एकत्रित किए जाने का मामला सामने आया है। कटी हुई लकड़ियां मौके पर पड़ी मिली हैं। यह घटना कई सवाल खड़े करती है कि ये लकड़ियां कहां से लाई गईं और इनका उपयोग या परिवहन किस उद्देश्य से किया जा रहा था। इस संबंध में जब विभागीय अधिकारियों से जानकारी मांगी गई, तो शुरुआत में कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। वन विभाग ने इस मामले की जांच करने की बात कही है। विभाग के अनुसार, यदि यह लकड़ी वन क्षेत्र से अवैध रूप से काटकर लाई गई पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी बोले- दोषियों पर लेंगे एक्शन जिले की डीएफओ कल्पना तिवारी ने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी मिली है और विभाग द्वारा जांच जारी है। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र नागेश ने भी इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि यदि इस तरह का कोई मामला सामने आया है, तो उस पर तत्काल कार्रवाई करवाई जाएगी।फिलहाल, प्रशासनिक अधिकारियों के बयानों के बाद अब जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मौके पर भेजा पटवारी स्थानीय तहसीलदार चंदन तिवारी ने बताया कि उन्होंने मौके पर पटवारी को भेजकर जांच शुरू करवा दी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मुक्तिधाम में वृक्षों की कटाई किसके आदेश पर और किस उद्देश्य से की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *