प्राचीन श्रीराम मंदिर शिव बारात समिति के अध्यक्ष बने मुनचुन

सिटी रिपोर्टर | रांची प्राचीन श्री राम मंदिर शिव बारात समिति की बैठक महंत स्वामी सत्यनारायण की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई। इस वर्ष 15 फरवरी को दोपहर 3 बजे से भव्य शिव बारात निकलने का निर्णय लिया गया। इसके लिए नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। बैठक में यह भी तय हुआ कि शिव-बारात बगला शिव हनुमान मंदिर से निकलकर ऐतिहासिक महादेव मंडा लोअर चुटिया तक जाएगी। यहां पर देवी मंदिर में शिव-पार्वती विवाह संपन्न होगा। इस दौरान महादेव मंडा स्वागत समिति के द्वारा बारातियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मकचुंद टोली स्थित शिव हनुमान मंदिर में बारात का विश्राम होगा। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें मुनचुन राय को अध्यक्ष और पद्मश्री मुकुंद नायक, गोपाल नायक व महंत गोकुल दास को मुख्य संरक्षक चुना गया। मनपुरण नायक, छत्रधारी महतो, मदन केसरी, कृष्णा साहू, उमेश केसरी, मदन सिंह व अनंत कुमार सिंह संरक्षक चुने गए। वहीं, राजकुमार महतो और वीरू साहू महासचिव चुने गए। इसके अलावा राधेश्याम केसरी, जनार्दन शाह, सतीश सिन्हा, सुजीत शर्मा, विक्की सिंह, गुज्जा तिर्की, दिलीप साहू, मुन्ना सिंह, रूपेश केसरी व कृष्ण चंद्र संयोजक बनाए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *