प्राचीन श्री ढाब मंदिर में किया हवन

जालंधर| प्राचीन श्री ढाब मंदिर मॉडल हाउस रोड बस्ती शेख में बुधवार को वार्षिक भंडारा और हवन करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाईं। विद्वानों ने कहा कि कर्म ही जीवन है। बिना कर्म के मानव नहीं रह सकता। यह कर्म ही जीव के पाप और पुण्य का निर्धारण करते हैं। जैसा कर्म करोगे वैसा ही फल प्राप्त होगा। इसलिए जीव को निष्काम भाव से अपना कर्म करना चाहिए। इस मौके पर दिनेश कुमार शर्मा, विपन शर्मा, चेतन शर्मा, रोहित शर्मा, मोहित शर्मा, गोपी, कार्तिक शर्मा, हर्षित शर्मा, हेमंत शर्मा, निधिमा शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *