सत्संगति से ही मनुष्य में होता है साहस और धैर्य का संचार

जालंधर| शिव शक्ति मां बगलामुखी धाम में भक्तों की ओर से बुधवार को संकीर्तन किया गया। पं. विजय शास्त्री ने विधिवत पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पूजन के बाद भक्तों ने प्रभु के भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। इस मौके पर पं. विजय शास्त्री ने भक्तों को कहा कि जब व्यक्ति अपनों से विद्वान, गुणवान और अच्छे गुणों के संपर्क में आता है, तो उस व्यक्ति में अच्छे गुणों का विकास हो जाता है। उसके सभी दुर्गुण दूर हो जाते हैं और वो सद्गुणों को अपनाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख और शांति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि सत्संगति की वजह से मनुष्य के अंदर साहस और धैर्य का संचार होता है। उसके जीवन में ज्ञान की वृद्धि होती है। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने देवी देवताओं की भव्य आरती के दर्शन व भोग लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर पं. विनोद शास्त्री, पं. दीपक शास्त्री, नीरज, पं. आदर्श शास्त्री, अनिल जैन, विकास, कश्मीर सिंह, रंजना वर्मा, चरनजीत कौर, अंजली, शिखा, ज्योति, हरप्रीत कौर व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे। मंदिर परिसर में संकीर्तन के दौरान मौजूद श्रद्धालु।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *