प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया:500 से ज्यादा शिल्पियों ने 7 साल में बनाया जोधपुर का अक्षरधाम मंदिर

जोधपुर का अक्षरधाम मंदिर 7 साल में बनकर तैयार हुआ है। यहां स्टील और सीमेंट के बजाय पत्थरों को इंटरलॉक किया गया है। गुरुवार को प्राण-प्रतिष्ठा के बाद इसे आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। यूं तो राजस्थान के जयपुर में भी स्वामीनारायण संप्रदाय का मंदिर है, लेकिन वह करीब 4 एकड़ में है। ऐसे में जोधपुर का मंदिर राजस्थान का पहला सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर भी हो गया। गुजरात के गांधीनगर में बने अक्षरधाम का नाम भी जोधपुर के बाद लिया जाएगा। वह 23 एकड़ में बना है। मंदिर की खासियतें 1. छीतर पत्थर से बना पहला मंदिर: छीतर पत्थर जोधपुर में ही पाया जाता है। यह सख्त होता है। इसलिए कार्विंग (नक्काशी) आसान नहीं होती। इसके बावजूद मंदिर में यही पत्थर लगाया गया है। बाकी मंदिर लाल और गुलाबी पत्थर से बने हैं। यह नरम होता है। इस कारण कार्विंग आसान होती है। छीतर पत्थर के इस्तेमाल के पीछे उद्देश्य तेज गर्मी के बीच भी इसे ठंडा रखना रहा। 2. कनेर के फूल जैसे खंभे, 10 हजार मूर्तियां: मंदिर में बने 281 खंभों को कनेर के फूल का रूप दिया गया है। ऐसा सुंदरता बढ़ाने के लिए किया गया है। इन खंभों के बीच 10 हजार मूर्तियां भी उकेरी गई हैं। हालांकि, ये मूर्तियां बंशी पहाड़पुर के स्टोन से ही बनाई गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *