बारां| राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बारां में प्रशिक्षणार्थियों को 10 दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आईटीआई उपनिदेशक महेश कुमार ने बताया कि आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों को 21 दिसंबर से 10 दिन तक प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सेफ्टी व्हील आर्गेनाइजर के दक्ष प्रशिक्षक अजय भाटी प्रशिक्षण दे रहे हैं।


