बारां| तहसील क्षेत्र बारां में नगर परिषद में आने वाले गांवों में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्रारंभ कर दिया है। तहसीलदार दशरथ मीणा ने बताया कि तहसील क्षेत्र बारां में नगर परिषद के तहत आने वाले गांवों के किसान निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी फार्मर आईडी अवश्य बनवाएं। तहसीलदार मीणा ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए पात्र किसानों को नवीनतम जमाबंदी की प्रति, आधार कार्ड तथा आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर वाला फोन साथ लेकर संबंधित ग्राम के पटवारी अथवा नजदीकी ई-मित्र केंद्र से संपर्क करना होगा। निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करने पर फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि फार्मर आईडी बनवाना किसानों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक है।


