प्रारंभिक जांच से ही कैंसर की रोकथाम संभव

जालंधर| “विश्व कैंसर दिवस’ ​​पर स्वास्थ्य विभाग ने डीएसएसडी गर्ल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल इंडस्ट्रियल एरिया में जिला स्तरीय सेमिनार आयोजित किया। इस दौरान महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अनामिका ने कैंसर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हर साल 4 फरवरी को विश्व स्तर पर लोगों को कैंसर से लड़ने के लिए एकजुट करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता पैदा करना है। अगर कैंसर का समय से पता चल जाए तो इसे गंभीर होने से रोका जा सकता है। डॉ. अनामिका ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी दी कि मासिक धर्म के दौरान भारी रक्तस्राव सर्वाइकल कैंसर का कारण सकता है। सेमिनार में जिला समूह शिक्षा व सूचना अधिकारी गुरदीप सिंह, एएमओ डॉ. देव ने विद्यार्थियों को कैंसर से बचाव के बारे में भी जागरूक किया और स्कूल प्रिंसिपल हरजीत कौर का धन्यवाद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *