फिरोजपुर मंडल में बिना टिकट 25,390 यात्री पकड़े, 2.43 करोड़ जुर्माना वसूला

जालंधर| फिरोजपुर मंडल ने जनवरी 2025 में ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान 25,390 रेलयात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पकड़े हैं। उनसे 2.43 करोड़ रुपए जुर्माना वसूल किया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों में यात्रियों के अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए औचक टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके अलावा गंदगी फैलाने वाले यात्रियों से भी जुर्माने के तौर पर 584 यात्रियों से स्टेशन परिसर को गंदा करने को लेकर एंटी लिटरिंग एक्ट के तहत 99,500 रुपए वसूल किए गए। मंडल रेल प्रबंधक संजय साहू ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य रेलवे टिकटों की बिक्री में सुधार और फिरोजपुर मंडल में शून्य टिकट रहित यात्रा करना है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा रेल राजस्व में बढ़ोतरी के साथ-साथ यात्रियों की मदद कर सामाजिक कर्त्तव्य भी निभाते हैं। सरहनीय कार्य करने वाले रेल कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए समय-समय पर उन्हें सम्मानित भी किया जाता हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *