प्रियंका गांधी निजी दौरे पर शिमला पहुंचीं:अगले कुछ दिन यहीं रहेंगी, बच्चे 3 दिन पहले ही छराबड़ा पहुंचे

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी बुधवार को शिमला पहुंच गई हैं। प्रियंका गांधी दोपहर करीब डेढ़ बजे छराबड़ा पहुंचीं। बताया जा रहा है कि प्रियंका के दोनों बच्चे 3 दिन पहले ही शिमला पहुंच गए थे, लेकिन प्रियंका गांधी आज चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए छराबड़ा पहुंची। प्रियंका गांधी का यह निजी दौरे बताया जा रहा हैं और उनके बच्चे बर्फ देखना चाह रहे थे। इसलिए प्रियंका गांधी शिमला पहुंची हैं। बता दें कि शिमला से लगभग 14 किलोमीटर दूर छराबड़ा में प्रियंका गांधी ने अपना मकान बना रखा है। प्रियंका अक्सर छराबड़ा आती रहती है। उनके साथ राहुल गांधी, सोनिया गांधी और रोबर्ट वाड्रा भी कई भी छराबड़ा आते रहे हैं। बच्चे बर्फ देखना चाह रहे थे, इसलिए शिमला पहुंची छराबड़ा में हर साल अच्छी बर्फबारी होती है। ऐसे में प्रियंका के बच्चे आने वाले दिनों में यहां बर्फ देख सकेंगे। प्रियंका गांधी अपने बच्चों के साथ यहां अगले पांच-छह दिन तक रुकेगी। हालांकि आधिकारिक तौर पर उनका कोई प्रोग्राम नहीं आया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *