तुपकाडीह | पेटरवार प्रखंड के पिछरी पंचायत के मेन रोड स्थित क्रिकेट मैदान में 7 दिवसीय प्रीमियम लीग पिछरी द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में क्लब पंचम 11 ने टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। मां काली 11 क्लब पिछरी ने बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 89 रन का लक्ष्य दिया। वहीं दूसरे इनिंग में पंचम 11 क्लब पिछरी खेलते हुए 8 ओवर में लक्ष्य को पार करते हुए 10 विकेट से विजेता घोषित हुआ। मैच में मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज में विशाल कुमार मिश्रा रहे। क्रिकेट टूर्नामेंट में 32 टीमों ने भाग लिया था। मुख्य अतिथि पिछरी उत्तरी पंचायत के मुखिया कल्पना देवी ने विजेता टीम को 20 हजार रुपए नकद एवं टॉफी वहीं उपविजेता टीम को 10 रुपए नकद एवं टॉफी दिया।


