श्री बालाजी धाम में भजनों पर झूमे भक्त

भास्कर न्यूज | जालंधर प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम थापरां मोहल्ला में भक्तों की ओर से भजन संध्या की गई। इसमें विद्वानों ने विधिवत पूजन करके कार्यक्रम की शुरुआत की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर के मुख्य सेवादार गौरव थापर ने हनुमान चालीसा पाठ के बाद ‘जय जय जय बजरंग बली’, ‘साथी हमारा कौन बनेगा तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा’, ‘तेरे जैसा राम भक्त हुआ न होगा मतवाला’, ‘आजा श्याम तेरा है इंतजार’ समेत कई भजन सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में भक्तों ने प्रभु को 56 प्रकार के अलग-अलग व्यंजनों का भोग भी लगाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *