जांजगीर| प्री फार्मेसी टेस्ट पीपीएचटी के मॉडल उत्तर व्यापमं द्वारा जारी कर दिए गए हैं। इस पर अभ्यर्थी 24 मई शाम 3 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से दावा-आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। व्यापमं कार्यालय जाकर या डाक के माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। यह परीक्षा 8 मई को आयोजित की गई थी। इससे पहले प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट, प्री एमसीए और पीईटी के मॉडल उत्तर भी जारी किए जा चुके हैं। पीपीटी और एमसीए के मॉडल उत्तर पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 21 मई शाम 3 बजे तक है, जबकि पीईटी के मॉडल उत्तर पर आपत्ति 22 मई शाम 3 बजे तक स्वीकार की जाएगी। इन सभी प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम जून में घोषित किए जाएंगे।


