भास्कर न्यूज | बिर्रा माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में शासकीय डीडीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का प्रदर्शन शानदार रहा है। कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 94.64 प्रतिशत रहा। इसमें मंजूश्री साहू ने 74.6 प्रतिशत, कौशिल्या देवांगन ने 73.4 प्रतिशत, टेकराम देवांगन ने 69.8 प्रतिशत, खुशी देवांगन ने 69.4 प्रतिशत, करन बंजारे ने 68.4 प्रतिशत, मयंक कुमार ने 68.2 प्रतिशत, विशाल बंजारे ने 67.6 प्रतिशत, दीप्ति पटेल ने 67.2 प्रतिशत, पूजा कश्यप ने 67 प्रतिशत, ओमिका कहार ने 66.4 प्रतिशत, नम्रता विश्वकर्मा ने 66.8 प्रतिशत, किरण कश्यप ने 65.6 प्रतिशत, किरण मुस्कान बर्मन ने 61.8 प्रतिशत, लीशा चंद्रा ने 63.4 प्रतिशत, लालिमा गोड़ ने 60.2 प्रतिशत और किरण कश्यप ने 60.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, कक्षा 10वीं में 84 विद्यार्थी शामिल हुए और परीक्षा परिणाम 94.4 प्रतिशत रहा। इसमें अमित कुमार कश्यप ने 90.5 प्रतिशत, मोहित देवांगन ने 88.10 प्रतिशत, रणवीर मेहरा ने 83.5 प्रतिशत, माही रात्रे ने 78.83 प्रतिशत, मधुलिका कश्यप ने 76.5 प्रतिशत, सागर मांझी ने 75.5 प्रतिशत, लक्ष्मी बंजारे ने 75.16 प्रतिशत, प्रीति मंहत ने 74.16 प्रतिशत, आंचल कुरै ने 74.82 प्रतिशत, जयप्रकाश देवांगन ने 72.33 प्रतिशत, सोनम मंहत ने 70.33 प्रतिशत, ओमप्रकाश बंजारे ने 70 प्रतिशत, भावना चौहान ने 68.83 प्रतिशत, संध्या सहीस ने 67.5 प्रतिशत, दिव्या विश्वकर्मा ने 67.16 प्रतिशत, अनुष्का चौहान ने 67.16 प्रतिशत, आदि खांडे ने 64.33 प्रतिशत, प्रतिभा कुरै ने 64 प्रतिशत, कृष्णा पटेल ने 64.66 प्रतिशत, नंदनी विश्वकर्मा ने 63.83 प्रतिशत, मनीषा साहू ने 61.5 प्रतिशत, साधना कश्यप ने 61.16 प्रतिशत, अश्वन यादव ने 60.16 प्रतिशत, करन कश्यप ने 60.5 प्रतिशत और हेमलता कुंभकार ने 60 प्रतिशत अंक हासिल किए।


