प्रेमिका मर्डर मामले में टीचर कोर्ट में पेश, भेजा जेल:खून-धब्बों को पानी से साफ किया, ड्राइवरिंग नहीं आने पर की कार चलाई, झाड़ियों में फंसी

बाड़मेर में प्रेमिका की बेहरमी से मर्डर करने वाला आरोपी सरकारी टीचर ने पुलिस की पूछताछ में बड़े चौकन्ने वाले खुलासे किए है। लाठी व सरिए से मर्डर करने के बाद बॉडी को ठिकाने लगाने और सबूत मिटाने के लिए पलंग को जलाया। वहीं घर में खून के धब्बों को मिटाने के लिए पानी से साफ किया। कार में बैठाया। कार चलानी नहीं आती थी फिर भी कार चलाने का प्रयास किया। तब कार झाड़ियों में फंस गई। फिर थक हार कर कार और बॉडी को वहीं छोड़कर वहां से चला गया। पुलिस का कहना है कि मृतका मुकेश कुमारी बार-बार शादी का दबाव बना रही थी। इसके चलते उसने मर्डर किया है। रीको थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया- सरकारी टीचर की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आज शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला सुपरवाइजर मुकेश कुमारी को हादसे का रूप देने के लिए कार में बैठाया। लेकिन उसे कार चलानी नही आती थी। फिर कार स्टार्ट करके चलानी चाही लेकिन कार रोड से नीचे उतरकर झाड़ियों में फंस गई। वहीं पलंग पर लगे खून मिटाने के लिए पलंग (नीवार) को जला दिया। वहीं घर में फर्श पर लगे खून के धब्बों को मिटाने के लिए पानी से साफ किया। मृतका मुकेश कुमारी के वकील रमेश माकड़ ने बताया- मानाराम खुद ने स्वीकार किया है कि उसने महिला सुपरवाइजर मुकेश कुमारी की हत्या की है। जिस बैड पर मर्डर किया उसको भी जला दिया गया है। जिस रूम में खून बहा था। वहां पर पानी डालकर उसको साफ किया। एक्सीडेंट का रूप देने के लिए बॉडी को कार में डाल दिया। आरोपी टीचर मानाराम को ड्राइविंग नहीं आती थी। जब कार चलाने की कोशिश की तो उसकी कार 5-10 मीटर जाकर झाड़ियों में फंस गई। आरोपी मानाराम को दो बार लिया पीसी रिमांड पर वकील ने बताया- आरोपी मानाराम को 16 सितंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं 17 सितंबर को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे पीसी रिमांड पर लिया गया। 19 सितंबर को फिर कोर्ट में पेश किया। एक दिन का पीसी रिमांड लेकर पूछताछ व सबूत जुटाए गए। 20 सितंबर यानि आज शनिवार को दुबारा कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया। यह था मामला सरकारी टीचर मानाराम ने महिला सुपरवाइजर मुकेश कुमारी की 15 सितंबर की रात को अपने घर में लाठी व सरिए से हमला कर मार दिया था। 16 सितंबर की सुबह मृतका शव उसकी की कार में ड्राइवर सीट पर मिला था। पुलिस ने इस मामले में मानाराम को 17 सितंबर को गिरफ्तार किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *