भास्कर प्रॉपर्टी एक्सपो, लकी ड्रॉ में मिलेगा सोने का हार:एक करोड़ रुपए तक की प्रॉपर्टी खरीदने पर होगा 4 लाख तक का फायदा

जयपुर में दैनिक भास्कर का तीन दिवसीय मेगा प्रॉपर्टी एक्सपो चल रहा है। विधानसभा रोड स्थित यूथ हॉस्टल में 21 सितंबर तक चलने वाले इस एक्सपो में विजिटर्स को लकी ड्रॉ के जरिए सोने का हार जीतने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही ऑन-द-स्पॉट बुकिंग, आकर्षक डिस्काउंट और एक्सपर्ट सलाह की सुविधा भी रहेगी। एक्सपो में टोंक रोड, अजमेर रोड, जगतपुरा, मानसरोवर, वैशाली नगर और सीतापुरा जैसे इलाकों की प्रॉपर्टीज डिस्प्ले की जा रही है। यहां अंडर कंस्ट्रक्शन और रेडी टू शिफ्ट फ्लैट्स, प्लॉट और कमर्शियल प्रॉपर्टीज के विकल्प मौजूद हैं। शहरवासी अपने बजट और पसंदीदा लोकेशन के मुताबिक प्रॉपर्टी बुक करवा सकते हैं। एक्सपो का उद्घाटन स्टेट फाइनेंस कमीशन के चेयरमैन अरुण चतुर्वेदी और यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स डवलपमेंट के सेक्रेटरी नीरज के. पवन ने किया। चतुर्वेदी ने बताया कि ऐसे एक्सपो बिल्डर्स और ग्राहकों के बीच सीधा प्लेटफॉर्म तैयार करते हैं। वहीं नीरज के. पवन ने कहा कि अब शहर में अपकमिंग और इको-फ्रेंडली प्रोजेक्ट्स पर जोर दिया जा रहा है। बिल्डर्स ने बताया कि रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी 50 से 100 रुपए प्रति स्क्वायर फीट तक सस्ती होगी। अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बुकिंग पर 3 से 4 प्रतिशत तक फायदा मिलेगा। वहीं रेडी टू शिफ्ट प्रॉपर्टीज की कीमत पर जीएसटी का कोई असर नहीं पड़ेगा। जीएसटी स्लैब और फेस्टिव सीजन ऑफर भी 22 सितंबर से नवरात्र के साथ फेस्टिव सीजन शुरू होगा और इसी दिन नया जीएसटी स्लैब लागू हो जाएगा। बिल्डर्स का कहना है कि सरकार ने सीमेंट पर जीएसटी 28 से घटाकर 18 प्रतिशत किया है, जिसका असर अंडर कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स पर पड़ेगा। कीमतें 3 से 4 प्रतिशत तक कम हो सकती हैं। फेस्टिव सीजन में नई बुकिंग पर 3 से 5 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि रेडी टू शिफ्ट प्रॉपर्टीज पर पहले भी जीएसटी नहीं था और आगे भी नहीं होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *